इंदौर (मध्य प्रदेश) : शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई लसुरिया थाना क्षेत्र के एसआर कॉम्प्लेक्स में हुई, जहां अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिलने पर छापेमारी की गई.
ACP आदित्य पटेल के अनुसार इस छापेमारी में 405 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है. इस गिरोह का लीडर राहुल जायसवाल है, जो आदतन अपराधी है और हाल ही में जेल से रिहा हुआ था. उसने गोदाम में शराब के कंटेनर को अन्य केमिकल के नीचे छुपा रखा था और इसे गुजरात में सप्लाई करता था.
https://x.com/AHindinews/status/1877106610570670466?s=19
यह गिरोह करीब दो महीने से इस तस्करी में सक्रिय था. पुलिस ने पांच संदिग्धों की पहचान की है, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है.




