नई दिल्ली : ‘वर्ल्ड नेगलेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज (NTD) डे’ 2025 के अवसर पर राजधानी दिल्ली का प्रतिष्ठित इंडिया गेट नारंगी और बैंगनी रोशनी से जगमगा उठा. यह पहल उन उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों (Neglected Tropical Diseases) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई, जो दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करते हैं.
हर साल 30 जनवरी को वर्ल्ड NTD डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य इन बीमारियों के खिलाफ वैश्विक एकजुटता को बढ़ावा देना और उनके उन्मूलन के लिए प्रयास तेज़ करना है. भारत सरकार और विभिन्न स्वास्थ्य संगठनों के सहयोग से इस वर्ष भी कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए.
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में लिम्फेटिक फाइलेरियासिस, कालाजार और डेंगू जैसी बीमारियों के उन्मूलन के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है. इस मौके पर विशेषज्ञों ने कहा कि समय पर निदान, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और जनसहभागिता से इन बीमारियों को जड़ से खत्म किया जा सकता है.
इंडिया गेट को नारंगी और बैंगनी रंगों से रोशन करने का उद्देश्य इन उपेक्षित बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और वैश्विक समुदाय को उनके उन्मूलन के लिए प्रेरित करना था.
https://x.com/AHindinews/status/1884979545838936573?t=RrlCakGh3idt1miGDN0Uxg&s=19




