सावली : पुलगाव-गडचिरोली बस सावली बस स्टैंड से निकलते ही 2 किमी दूरी पर आर.एस. बार के पास पुलगाव-गडचिरोली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क से नीचे की ओर चली गई. यह घटना (दिनांक 01.12.2024) दोपहर 12.30 बजे के आसपास हुई. इस घटना में से कोई जनहानि नहीं हुई. ड्राइवर की सतर्कता से बस में सवार 20 से 25 यात्रियों की जान बच गई.
हालही में गोंदिया बस हादसे में 11 यात्रियों की मौत हो गई थी. यह घटना अभी ताजा ही थी कि रविवार को पुलगाव-गडचिरोली की बस क्रमांक एमसीएच 13 सीयू 8334 सावली बस स्टैंड पर पहुंची. जब बस बस स्टेशन से यात्रियों को लेने के बाद गडचिरोली जा रही थी, तो स्टीयरिंग रॉड ने काम करना बंद कर दिया, इसलिए बस चालक ने बस को गडचिरोली चंद्रपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतार दिया, जिससे बस में 20 से 25 यात्रियों की जान बच गई. एक यात्री को मामूली चोट आई है, वहीं बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताया गया हैं. जैसे ही बस चालक प्रदिप सिरसाट को उक्त बस में तकनीकी खराबी का पता चला, उन्होंने सावधानी पूर्वक बस को सड़क के किनारे उतार दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना की सूचना पुलिस विभाग को दे दी गई है और आगे की जांच सावली पुलिस द्वारा की जा रही है.




