घुग्घुस (चंद्रपुर) : वार्ड नंबर 3 में लंबे समय से चल रहे अवैध दारू व्यवसाय के कारण वार्डवासियों को भारी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या को लेकर वार्डवासियों ने अपनी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रहार जनशक्ति पक्ष के तालुका प्रमुख अमोल मांढरे के माध्यम से पुलिस अधीक्षक चंद्रपुर को ज्ञापन सौंपा है.
ज्ञापन में वार्डवासियों ने अवैध दारू व्यवसाय के कारण उत्पन्न हो रही सामाजिक और पारिवारिक समस्याओं का उल्लेख करते हुए इसे तुरंत बंद करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि इस व्यवसाय के कारण वार्ड के वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और स्थानीय निवासियों की शांति भंग हो रही है.
अमोल मांढरे ने पुलिस प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेने और अवैध व्यवसाय के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है. उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रहार जनशक्ति पक्ष और वार्डवासी मिलकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे.




