घुग्घुस (चंद्रपुर) : सकल हिंदू समाज समाज ने आज बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में शिवाजी चौक से एक भव्य रैली निकाली. रैली में समाज के सदस्यों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया. रैली का समापन घुग्घुस पुलिस स्टेशन पर हुआ, जहां एक ज्ञापन सौंपा गया.
ज्ञापन के माध्यम से मंच ने प्रशासन से यह अपील की कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं. उन्होंने भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से इस मामले में हस्तक्षेप करने और पीड़ित हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.
सकल हिंदू समाज के नेताओं ने कहा कि यह रैली पीड़ित हिंदू समुदाय के साथ एकजुटता व्यक्त करने और उनके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने का एक प्रयास है. समाज ने प्रशासन और सरकार से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की.




