नकोडा : गांव के पूर्व उपसरपंच एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हनीफ ने बिजली विभाग को एक ज्ञापन दी है कि गांव में मीटर पेटी और स्मार्ट मीटर लगाने का काम तुरंत रोका जाए. उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के कारण ग्रामीणों को अनावश्यक आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ सकता है. इन मीटरों से बिल में असामान्य बढ़ोतरी हो सकती है, जो आम जनता के लिए अस्वीकार्य है.

मोहम्मद हनीफ ने कहा कि गांव के लोग पहले से ही बढ़ती महंगाई और अन्य आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं. ऐसे में स्मार्ट मीटर लगाने से उनकी परेशानियां और बढ़ जाएंगी. उन्होंने बिजली विभाग और संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि वे ग्रामीणों की समस्याओं को समझें और संवेदनशीलता से काम लें.
अगर विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया, तो ग्रामीण मजबूर होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. मोहम्मद हनीफ ने यह भी कहा कि वे इस मुद्दे को उच्च स्तर तक उठाने और न्याय पाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे.




