सिने अभिनेत्री तेजश्री प्रधान घुग्घुस शहर …
घुग्घुस : प्रयास सखी मंच द्वारा मा.ना.सुधीरभाऊ मुनगंटीवार खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार 8 फरवरी को शाम 6 बजे प्रयास सभागृह में मकर संक्रांति उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं महिला सभा का आयोजन किया गया है.
सिने अभिनेत्री तेजश्री प्रधान इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष अतिथि के रूप में पहली बार घुग्घुस शहर आएंगी.
उद्घाटनकर्ता महाराष्ट्र राज्य के वन, सांस्कृतिक कार्य और मत्स्य पालन मंत्री और चंद्रपुर के संरक्षक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, विशिष्ट अतिथि सिने अभिनेत्री तेजश्री प्रधान, मुख्य अतिथि राजुरा विधानसभा चुनाव प्रमुख और चंद्रपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष देवराव भोंगले, भाजयुमो के उपाध्यक्ष विवेक बोढे, पूर्व पं.स.उपसभापती निरीक्षण तांड्रा, पूर्व सरपंच संतोष नुने, राजकुमार गोडसेलवार, पूर्व ग्रां.प. सदस्य संजय तिवारी, सिनु इसराप, साजन गोहने, प्रकाश बोबडे, मल्लेश बल्ला, विनोद चौधरी, पूनम शंकर, हसन शेख, रत्नेश सिंग, महेंद्र साठे, महेश लठ्ठा, संजय भोंगले अधि उपस्थित रहेंगे.
पहले दिन बुधवार 7 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक खेल प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, नींबू चम्मच प्रतियोगिता, बोरा दौड़ प्रतियोगिता, रस्सी खींच प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी.
गुरुवार 8 फरवरी को शाम 6 बजे दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रतियोगिता, एकल नृत्य, समूह नृत्य, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी तथा हल्दी एवं वैराइटी का वितरण किया जायेगा.




