चंद्रपुर : घुग्घुस से उसगांव तक सड़क अवरुद्ध होने के संबंध में उसगांव के ग्रामीणों की शिकायत के संबंध में दिनांक 08/02/2024 को सुबह 11.00 बजे नायब तहसीलदार कार्यालय घुग्घुस में उसगांव के ग्रामीणों और एसीसी सीमेंट कंपनी के बीच एक बैठक आयोजित की गई थी.
इस बैठक में उपतहसीलदार सचिन खंडाले, मुख्याधिकारी जितेंद्र गादेवार, प्रभारी थानेदार प्रशांत साखरे, पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता संध्या बोधनवार, मंडल अधिकारी नवले, सरपंच उसगांव, तलाठी घुग्घुस, पालक मंत्री के प्रतिनिधि विवेक बोडे, एसीसी कंपनी के अधिकारी समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सड़क कम से कम पचास वर्षों से सार्वजनिक उपयोग में है. सुनवाई के दौरान बताया गया कि एसीसी कंपनी द्वारा उक्त सड़क को प्रशासन व ग्राम पंचायत की पूर्वानुमति के बिना तथा ग्रामीणों को विश्वास में लिये बिना बंद कर दिया गया.
बाधा को दूर करने, सड़क को फिर से खोलने के लिए और यदि अपरिहार्य कारणों से सड़क बंद करनी पड़े तो कानूनी प्रक्रिया के तहत कलेक्टर चंद्रपुर की अनुमति लेने के बाद ही सड़क बंद करने का निर्देश एसीसी कंपनी को दिया गया.




