Sunday, June 28, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घूस में आज कलश एवं भव्य शोभा यात्रा…

चंद्रपुर : उत्तर प्रदेश में आज भव्य नवनिर्मित राम मंदिर का उद्घाटन (22 जनवरी 2024) है. अयोध्या में श्रीराम मंदिर में राम के दर्शन करने के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं. दि. 22 जनवरी को राम मंदिर के लोकार्पण समारोह में हर कोई शामिल नहीं हो पा रहा है, इसलिए सभी भक्त अभी से ही इस उत्सव को पूरे देश में भव्य उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी में जुट गए हैं. आज देश भर में इस दिवस को अविस्मरणीय और ऐतिहासिक कार्यक्रम के रूप में मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए हैं. स्वच्छता अभियान में घर-घर, हर मंदिर को राम मंदिर की तरह सजाया जा रहा है.

भगवा झंडे, चौराहे, सड़कों पर स्वागत गेट लगाएं गाएं, घुग्घुस में एक भव्य रैली है जिसमें 1008 महिलाएं कलश यात्रा शुरू करेंगी. यात्रा में हजारों लोग शामिल होंगे. रैली में भजन, कीर्तन, रथ, आतिशबाजी अधिका आयोजन किया गया है. यह रैली बस्ती परिसर, गांधी चौक, बैंक ऑफ इंडिया चौक, थाना चौक, बस स्टॉप चौक क्षेत्र से श्रीराम मंदिर रामनगर (WCL)पहुंचेंगे. राम मंदिर समिति की ओर से सभी भक्तों के लिए भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया.

वहीं, पटाखे फोड़कर दिवाली मनाने की तैयारी चल रही है. हजारों घुग्घुस निवासी कलश और यात्रा में भाग लेंगे. साथ ही राम भक्तों ने अपने घरों पर भगवा झंडे लगाए हैं, जिससे पूरा घुग्घुस शहर राम मय नजर आ रहा है.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News