पुणे : खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बताया कि पुणे शहर के पाषाण सर्विस रोड, पाषाण में छापेमारी कर वाहन नंबर एमएच 46 एआर 4973 का पीछा कर 47 लाख 22 हजार 300 रुपये कीमत का मुद्देमाल जब्त किया गया है.
यह अभियान औषधि प्रशासन मंत्रालय के कार्यालय से प्राप्त गोपनीय जानकारी के आधार पर चलाया गया था. इस अभियान के तहत 1 वाहन को जब्त कर लिया गया है और चथुश्रृंगी पुलिस स्टेशन में वाहन चालक और परिचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.
जनहित एवं लोक स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रदेश में गुटखा, पान मसाला, सुगंधित तम्बाकू, सुगन्धित सुपारी आदि तम्बाकू उत्पादों के उत्पादन, वितरण, परिवहन एवं विक्रय पर 1 वर्ष के लिये प्रतिबन्ध लगा दिया गया है.
पुणे संभाग के संयुक्त आयुक्त (खाद्य) अ.गो.भुजबल ने अपील की है कि जागरूक नागरिकों को प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला आदि की बिक्री के बारे में कोई जानकारी हो तो वे प्रशासन के टोल फ्री नंबर 1800222365 पर संपर्क करें.




