5 सितंबर को जिला परिषद में सम्मान समारोह
चंद्रपुर : वर्ष 2023-24 के लिए जिला शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह 5 सितंबर को सुबह 10.30 बजे कर्मवीर दादासाहब मा.सा.कन्नमवार सभागृह, जिला परिषद में आयोजित किया गया है. उद्घाटन समारोह में राज्य के वन, सांस्कृतिक कार्य, मत्स्य पालन मंत्री और जिला संरक्षक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार उपस्थित रहेंगे. जिले में कुल 17 शिक्षकों को जिला शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है, जिसमें प्राथमिक विभाग से 15 शिक्षक तथा नि:शक्तजन/संगीत/कला विभाग एवं माध्यमिक विभाग से एक-एक शिक्षक को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है.
पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक:
मेहरकुरे, माधव हाके, भास्कर डांगे, एकता बंडावार, हिरालाल बन्सोड, सुनील हटवार, प्रशांत काटकर, नरेश बोरीकर, वसंत राखुंडे, विठ्ठल गोंडे, बंडू राठोड, प्रशांत बांबोळे, राजेश पवार, अविनाश घोणमोडे, विनोद शास्त्रकार (सभी प्राथमिक विभाग), संतोष मेश्राम (दिव्यांग / संगीत / कला शिक्षक पुरस्कार) और शैलेश बर्डे (माध्यमिक विभाग).




