किसानों के लिए योजना, भाजपा मंत्रियों की लाभार्थी सूची : विजय वडेट्टीवार
नंदुरबार: महाराष्ट्र के विरोधी पक्ष नेता विजय वडेट्टीवार के एक ट्विट के अनुसार किसान संपदा योजना के तहत केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने कृषि प्रसंस्करण क्लस्टर परियोजनाओं को सब्सिडी दी है. मुख्य लाभार्थी भाजपा नेता और मंत्री विजय गावित की बेटी हैं.
सुप्रिया गावित की कंपनी “रेवा तापी औद्योगिक विकास” को 10 करोड़ की सब्सिडी मिली है.
बीजेपी नेता असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा की पत्नी की कंपनी को भी हाल ही में इसी तरह की सब्सिडी मिली है.
किसान सम्पदा योजना किसानों की आय बढ़ाने के लिए है. हालांकि, बीजेपी नेता इस योजना का फायदा उठा रहे हैं. यह सच है कि इस योजना से किसानों की आय नहीं बढ़ी, लेकिन भाजपा में भर्ती हुए नेताओं की आय करोड़ों बढ़ गई.




