Wednesday, May 6, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

अरे भाई, आप सदन में आओ, अपनी बात रखो, हम भी उसका उत्तर देंगे, हम जवाब देंगे : मल्लिकार्जुन खरगे

दिल्ली : मल्लिकार्जुन खरगे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज (1.8.2023) हम प्रेस कॉन्फ्रेंस इसलिए कर रहे हैं कि राज्य सभा में सरकार हमको बोलने नहीं दे रही है. रुल 267 के तहत हम लगातार 11 दिन से मणिपुर का विषय उठाने का प्रयास कर रहे हैं और मणिपुर कोई छोटी – मोटी घटना नहीं है, ये तो देश की एक बहुत बड़ी घटना है और खासकर कि हम ये चाहते थे कि प्रधानमंत्री सदन में आएं, अपने विचार रखें, क्योंकि सिर्फ गृह मंत्री का सवाल नहीं है और जो चीजें प्रधानमंत्री अधीन होती है , जो सूचनाएं उनको मिलती हैं, वो सारी सूचनाएं गृह मंत्री को नहीं मिल सकती हैं, उसमें लिमिटेशन है, लेकिन यहां पर सदन में प्रधानमंत्री आकर बात करने के लिए तैयार नहीं हैं.

वो इलेक्शन प्रचार में राजस्थान जा रहे हैं, मध्य प्रदेश जा रहे हैं, छत्तीसगढ़ जा रहे हैं और पुणे जा रहे हैं और ऐसा कौन सा बड़ा वहां पर इवेट है कि पार्लियामेंट छोड़कर वहां पर जाते हैं और अपोजीशन पार्टी के खिलाफ भी बात करते हैं. कहीं भी जाते हैं, अपोजीशन पार्टी को टोकते हैं और प्रधानमंत्री सदन में रहकर जवाब देने की बजाय, ये बाहर जवाब देते हैं, बाहर हम पर टीका – टिप्पणी करते हैं. अरे भाई, आप सदन में आओ, अपनी बात रखो, हम भी उसका उत्तर देंगे, हम जवाब देंगे.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News