तेलांगना : इस महीने की 19 तारीख (शनिवार) को सीएम मेदक जिला कलेक्टर कार्यालय और जिला पुलिस (एसपी) कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. 20 तारीख (रविवार) को सूर्यापेट जिले का दौरा करेंगे. दौरे के क्रम में निर्माण पूरा होने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय का उद्घाटन किया जायेगा. बाद में, सीएम सूर्यापेट में जिला पुलिस (एसपी) कार्यालय का उद्घाटन करेंगे.
इसी मौके पर मुख्यमंत्री के हाथों नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन भी किया जायेगा.




