चंद्रपुर : 14 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि वरोरा के सरकारी रेस्ट हाउस परिसर में एक व्यक्ति गांजा की तस्करी कर रहा है. इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने रात 11.30 बजे चंद्रपुर निवासी 41 वर्षीय नरेश को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से दस किलो गांजा बरामद हुआ. जिसकी कीमत 1 लाख 2 हजार 640 रुपये अंदाजन बताया जा रहा है.
नरेश चंद्रपुर-नागपुर राजमार्ग पर सरकारी रेस्ट हाउस रोड पर एक नीले बैग में गांजा ले जा रहा है. पुलिस ने जब्त गांजे का वजन किया तो वह 10 किलो 264 ग्राम निकला. उक्त कार्रवाई वरोरा पुलिस स्टेशन, माजरी पुलिस और चंद्रपुर के पुलिस दस्ते ने संयुक्त रूप से की. अगेकी जांच पुलिस कर रही है.




