महाराष्ट्र : भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की महत्वपूर्ण कड़ी जिला अध्यक्षों की नई टीम की घोषणा हुई है. प्रदेश में केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व और क्षेत्रीय कार्यकारिणी से चर्चा के बाद 70 संगठनात्मक जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है.
बावनकुडे ने कहा कि मुझे विश्वास है कि मेरे नवनियुक्त साथी पार्टी को अपनी पूरी ताकत लगा देंगे. इन सभी साथियों के साथ मिलकर हम 2024 की शानदार जीत की तैयारी कर रहे हैं.
भाजपा नए भारत के निर्माण के लिए संकल्पित है. पार्टी निर्माण में कार्यकर्ताओं का योगदान सबसे अधिक है. पार्टी के लिए कार्यकर्ता ही सब कुछ हैं और उन्हीं के अथक परिश्रम से पार्टी आज नई ऊंचाइयों पर पहुंची है. सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सभी को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करना चाहते हैं.




