दिल्ली : चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के तटीय इलाके भी हाई अलर्ट पर हैं. मिडिया खबरों के अनुसार हवाएं 100 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिक रफ्तार से चल रही हैं. समुद्र में ऊंची लहरें उठने के भी आसार हैं. वहीं, चक्रवात से जुड़े तमाम खतरों को देखते हुए सरकार ने उच्च जोखिम वाले इलाकों से निकाला है. यहां के अस्पतालों को अलर्ट रहने को कहा गया है.




