दिल्ली : मीडिया खबरों के अनुसार और शक्ति अवस्थी, ADCP नोएडा के अनुसार लाइटिंग ट्रस गिरने से एक युवती की मृत्यु हो गई. एक अन्य घायल हो गया है. घटना थाना सेक्टर 11 में एक निजी स्टूडियो के अंदर फैशन शो के दौरान हुआ है. घायल युवक का इलाज चल रहा है. युवती वंशिका चोपड़ा की मृत्यु हो गई. घटना से जुड़े 4 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.




