चंद्रपुर : प्रसिद्ध महाकाली मंदिर में दूर दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु माता महाकाली के दर्शन और पूजा अर्चना करने आते है. माता महाकाली के दर्शन के लिए महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों सहित पड़ोसी राज्य तेलंगाना से भी भक्त दर्शन के लिए आते है. ऐसे में श्री महाकाली देवस्थान चंद्रपुर की ओर से नियमित मंगलवार एवं रविवार महाप्रसाद कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है. यह आयोजन श्री महाकाली देवस्थान चंद्रपुर स्थित कै विमलताई नामदेवराव महाकाले हॉल में किया जाता है. जिसका एक फोटो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है.




