सांसद बालू धानोरकर ने संतोष सिंह रावत पर हुए कायराना हमले की कड़ी निंदा की
चंद्रपुर : जिला कानून व्यवस्था के लिए प्रसिद्ध है इसलिए पुलिस प्रशासन को संतोष सिंह रावत पर हमला करने वाले अज्ञात आरोपियों को तुरंत ढूंढकर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. मैं (बालू धानोरकर) निजी दुश्मनी से एक दूसरे की जान लेने की कायरतापूर्ण हरकत की कड़ी निंदा करता हूं. सांसद बालू धानोरकर ने गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से घटना की तत्काल जांच कर उच्च स्तरीय कमेटी के माध्यम से अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया है.
थानेदार को ज्ञापन के जरिए हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग:
जिल्हा मध्यवर्ती बैंक मूल क्षेत्र में बीती रात (11मे) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष संतोष सिंह रावत की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की गई. लेकिन रावत को गोली छूकर निकल गई. इस घटना में रावत बाल बाल बचे.
जिससे आम नागरिकों में घबराहट और कार्यकर्ताओं में असंतोष पैदा हो गया. कांग्रेस अध्यक्ष राजरेड्डी और इंटक नेता लक्ष्मण सदलावर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने घुग्घुस थाने के ड्यूटी पुलिस निरीक्षक से मुलाकात की और तत्काल कायरतापूर्ण हमले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.




