पुणे : पुणे सिटी पुलिस की अपराध शाखा ने कोंढवा इलाके में आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले ठिकानों पर छापेमारी की. पुलिस ने इस दौरान नौ लोगों को गिरफ्तार कर एक कंप्यूटर, तीन लैपटॉप, 18 मोबाइल जब्त किए हैं.
कोंढवा में एक सोसायटी के फ्लैट पर छापा मारने से पहले, पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली और टिप का सत्यापन किया और कार्रवाई के दौरान नौ लोगों को आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते पकड़ा गया. आगे की जांच पुलिस कर रही है.




