चंद्रपुर : महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और सोने की चेन छीन कर भागने वाले एक व्यक्ति को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया. युवक को वर्धा से गिरफ्तार करने में सफलता मिली. पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक लाख 38 हजार 600 रुपए का माल जब्त किया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सूरज श्रीराम शेट्टी होने की बात कही जा रही है. गिरफ्तार व्यक्ति पर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में चोरी के 16 मामले और नागपुर व आदिलाबाद में चेन स्नेचिंग के कई मामले दर्ज हैं.
लेकिन पुलिस ने युवक को पकड़ने से पहले उसके के पास से कपड़े, मिर्च पाउडर, हेलमेट और दोपहिया वाहन जब्त किया. इस दौरान पुलिस की एक टीम आंध्र प्रदेश और तेलंगाना गई थी. तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी वर्धा शहर के शांतिनगर इलाके के तिरुपति अपार्टमेंट में है. पुलिस ने वहां जाकर आरोपी सूरज शेट्टी को गिरफ्तार कर लिया. आगेकी जांच पुलिस कर रही है.




