चंद्रपूर : ग्रामीण एवं शहर जिला युवा कांग्रेस की समीक्षा बैठक आज चंद्रपुर में
आयोजित की गयी. 20 तारीख को महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस ने विधान भवन का घेराव किया जाएगा. इसमें युवा कांग्रेस की महासचिव शिवानी वडेट्टीवार ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से इसमें भाग लेने की अपील की है.
महंगाई, बेरोजगारी, गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, पुरानी पेंशन योजना, अडानी ग्रुप की जेपीसी जांच समेत युवाओं, छात्रों व परीक्षार्थियों, महिलाओं, किसानों, छोटे कारोबारियों व आम जनता के मुद्दों व समस्याओं पर आवाज उठाने के लिए विधान भवन का घेराव किया जायेगा.
इस बैठक में राज्य महासचिव, राज्य सचिव, चंद्रपुर शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष, चंद्रपुर ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष, चंद्रपुर एनएसयूआई अध्यक्ष समेत विधानसभा अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे.




