Tuesday, July 14, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

मुंगोली ओपन कास्ट पतसंस्था के अध्यक्ष और मानद सचिव पद चुने गए

घुग्घुस : मुंगोली ओपन कास्ट कोल फील्ड एम्प्लाइज कोआपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी का चुनाव 26 फरवरी 2023 को हुआ. इसमें ज्वाइंट पैनल के 6 प्रत्याशी (हवाई जहाज के सिंबल पर) और श्रमिक एकता को-ऑपरेशन पैनल के 5 कैंडिडेट (अम्ब्रेला सिंबल पर) मिलाकर कुल 11 सदस्य चुने गए.
निर्वाचित उम्मीदवारों में से संगठन के उपनियमों के अनुसार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मानद सचिव के पद का चयन करना आवश्यक है. इसी उद्देश्य से बुधवार 15 फरवरी को संस्था के प्रधान अधिकारी शैलेश मड़ावी ने नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक कर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व मानद सचिव पद के प्रत्याशियों का चुनाव किया. इसमें अध्यक्ष पद के लिए उद्धव महादेव मोरे, उपाध्यक्ष पद के लिए पंजाब रमेश मोरे और मानद सचिव पद के लिए प्रमोद मारोतराव अर्जुनकर को चुना गया. विजय बापूराव ताजाने, सुधाकर नामदेव बोबडे, योगेश कृष्णराव पराते, बालाजी रामदास उपसे,
सुनील दयाराम वाघमारे, गणेश नगोबा रोडे, प्रांजलि प्रकाश कोटे और सोफिया कामिला प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में होंगे.
इस पदाधिकारी के चुनाव प्रक्रिया का संचालन अध्यासी पदाधिकारी शैलेश मड़ावी ने किया. इस अवसर पर संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उद्धव मोरे ने अध्यासी अधिकारी मडवी को शाल, श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया तथा सभी निर्वाचित प्रत्याशियों का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं मानद सचिव द्वारा अभिनंदन किया गया. संचालन संस्था के प्रबंधक सुरेश खडसे ने किया और आभार प्रदर्शन नवनिर्वाचित मानद सचिव प्रमोद अर्जुनकर ने किया.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News