मुंबई : एक ओर जहां शनिवार को मुंबई नगर निगम के कामकाज पर कैग की रिपोर्ट सदन के सामने रखी गई. वहीं, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सदन के समक्ष रिपोर्ट रखने के बाद कहा कि, यह तो सिर्फ ट्रेलर है… भाजपा-शिंदे सरकार ने पिछले साल एक विशेष जांच शुरू की थी. CAG ने 28 नवंबर 2019 से 28 फरवरी 2022 तक कोरोना काल में BMC में खर्च हुए 12 हजार करोड़ के काम का ऑडिट किया है. ऐसे में उन्होंने अब स्पष्ट संकेत दे दिया है कि मामलों की जांच की जाएगी. इस रिपोर्ट को पेश करते हुए फडणवीस ने सदन में उनका नाम लिए बगैर पिछली सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जांच केवल 12,000 करोड़ रुपये तक सीमित है. नगर निकाय के पूरे कामकाज की जांच की जाए तो और भी अनियमितताएं सामने आएंगी.
यह तो सिर्फ ट्रेलर है…?
Pranaykumar Bandi
WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com




