घुग्घुस (चंद्रपुर) : घुग्घुस शहर में 22/01/2024 को सभी कत्तलखाने और मांस की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद करने के संबंध में एक सार्वजनिक सूचना जारी की गई है. यह नोटिस घुग्घुस नगर परिषद के मुख्याधिकारी ने जारी किया है.
पुलिस निरीक्षक घुग्घुस का नगर परिषद घुग्घुस को एक पत्र (दिनांक 20/01/2024) जिसमें लिखा था कि घुग्घुस नगर परिषद क्षेत्र के सभी कत्तलखाने और मांस दुकानदारों को सूचित किया जाता है कि सोमवार 22/01/2024 को अयोध्या में राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा के कारण शहर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. सभी कत्तलखाने और मांस की दुकानें पूरी तरह से बंद कर दी जाएं. इसे गंभीरता से लिया जाए कि उक्त नोटिस का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.




