घुग्घुस : वर्तमान में गांव व शहर में जंगली प्राणियों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है. हाल ही में, शहर में न्यू रेलवे साइडिंग पर एक रेलवे इंजन की छत पर एक तेंदुआ मृत पाया गया था. अब नकोड़ा के साप्ताहिक बाजार में एक हिरण का पेंचिन तार में फसने से मौत हो गई. जिस से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.
नकोड़ा गांव के सरपंच किरण बांदूरकर और उपसरपांच मंगेश राजगडकर की माने तो सुबह हिरण जुड़पी जंगल से भटक कर गांव के साप्ताहिक बाजार में आया. क्षेत्र में स्थित एक पेंचिन तार में फसने से हिरण की मौत हो गई.




