नागपुर : देर रात तक तेज आवाज में बज रहे म्यूजिक सिस्टम को बजाजनगर पुलिस बंद कराने पहुंची. जय जवान जय किसान संगठन के अध्यक्ष प्रशांत पवार और उनके साथियों में तीखी नोकझोंक हो गई. घटना के बाद पुलिस ने म्यूजिक सिस्टम जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है. घटना काछीपुरा कार्यालय की है.
मिडिया खबरों के अनुसार पवार ने ऑफिस परिसर में अपने दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन किया था जहां म्यूजिक सिस्टम भी चल रहा था. रात करीब 11.30 बजे पुलिस गश्ती दल को पार्टी में अवांछित गतिविधियों के बारे में पता चला. पुलिस को देख कुछ लोग पार्टी से भाग निकले. पुलिसकर्मी भागते हुए युवकों को मोबाइल फोन से क्लिपिंग बनाने लगे. पुलिसकर्मी म्यूजिक सिस्टम बंद करने की हिदायत देकर उन्हें ले जाने लगे. संदिग्ध युवकों की ओर से पुलिस बल सीसीटीवी और डीवीआर भी ले जाने लगा. यह देख वहां मौजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और डीवीआर देने से मना कर दिया. पुलिस ने म्यूजिक सिस्टम को जब्त कर लिया और देर रात म्यूजिक सिस्टम बजाने के लिए पवार और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई किया. आगेकी जांच चल रही है.
देर रात तक DJ बजाना पड़ा भारी
Pranaykumar Bandi
WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com




