बांग्लादेश : मिडिया खबरों के अनुसार बांग्लादेश में रविवार को एक तेज रफ्तार बस खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत और 30 अन्य घायल हो गए. एमाद ट्रांसपोर्ट द्वारा संचालित ढाका जाने वाली बस सुबह करीब साढ़े सात बजे मदारीपुर के एक एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित हो गई. इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. बस के मेकेनिकल फेल होने की वजह से हुआ है. बस का पहिया फट गया और चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस खाई में जा गिरी.




