महिला आश्रम परिसर में सार्वजनिक स्थान पर चाकू लेकर मचा रहा था हंगामा; पुलिस ने चाकू किया जब्त
वर्धा : वर्धा शहर में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा गश्त के दौरान धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक 21 वर्षीय युवक को अपराध प्रगटीकरण (DB) पथक ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक काला चाइनीज चाकू जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12:25 से 12:45 बजे के बीच पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि महिला आश्रम रोड स्थित झुडिओ शोरूम के सामने खुले मैदान में एक युवक धारदार चाकू लेकर लोगों में दहशत फैला रहा है और जोर-जोर से चिल्ला रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस पथक पंचों के साथ मौके पर पहुंचा। वहां एक युवक सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करता दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया और उसके हाथ से चाकू छीनकर तलाशी ली। पूछताछ में युवक ने अपनी उम्र 21 वर्ष तथा निवासी प्रबुद्ध नगर, म्हसाळा, जिला वर्धा बताया।
पुलिस ने उसके पास से एक काले रंग का चाइनीज चाकू बरामद किया, जिसके एक तरफ धार और दूसरी तरफ दांत बने हुए थे। पुलिस ने पंचनामा कर चाकू जब्त किया। साथ ही ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर रिकॉर्ड अपलोड किया।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय हथियार कानून की धारा 4 और 25 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे और उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुनील महाडिक के मार्गदर्शन में तथा पुलिस निरीक्षक नागेशकुमार चतरकर की प्रत्यक्ष उपस्थिति में की गई।
कार्रवाई में DB पथक के PSI शरद गायकवाड, PSI सुनील राम, HC महेंद्र पाटील, HC अभिजीत वाघमारे, PC रंजीत भुरसे, PC अमोल सालवन और PC प्रवीण मून शामिल थे।




