Wednesday, October 14, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घूस में मिलियन स्टील कंपनी से लोहे की प्लेटें चोरी, पुलिस ने ₹45 हजार का माल किया बरामद; आरोपी गिरफ्तार

69 लोहे की प्लेटें चोरी करने के मामले में घुग्घूस पुलिस की कार्रवाई; 22 वर्षीय युवक को पकड़ा, गुन्हे की आगे की जांच जारी

प्रणयकुमार बंडी

घुग्घूस, चंद्रपुर: घुग्घूस क्षेत्र के बेलसनी स्थित मिलियन स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी परिसर से चोरी हुई लोहे की प्लेटों के मामले में घुग्घूस पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की गईं कुल 69 लोहे की प्लेटें बरामद की हैं। जब्त किए गए माल की कुल कीमत ₹45,000 बताई गई है।

कंपनी परिसर से चोरी हुई थीं लोहे की प्लेटें

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिलियन स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर अश्विन नामदेव नाईक (उम्र 39 वर्ष) ने घुग्घूस पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 अक्टूबर 2026 को तड़के सुबह लगभग 4 बजे से 4:30 बजे के बीच कंपनी परिसर से अज्ञात व्यक्ति लोहे की प्लेटें चोरी कर ले गया।

यह घटना साखरवाही रोड स्थित मिलियन स्टील कंपनी, बेलसनी परिसर में हुई थी। चोरी गए माल में 12 एमएम की कुल 69 लोहे की प्लेटें शामिल थीं। प्रत्येक प्लेट का वजन लगभग 9 किलोग्राम बताया गया है। चोरी गए माल की कुल कीमत ₹45,000 आंकी गई।

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

मैनेजर की शिकायत के आधार पर घुग्घूस पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 304/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदिग्ध की तलाश तेज कर दी।

जांच के दौरान पुलिस ने रितीक (उम्र 22 वर्ष), जो मजदूरी का काम करता है और घुग्घूस में बैंक ऑफ इंडिया के पीछे रहता है, को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान चोरी के मामले में उससे जानकारी मिली और उसके पास से चोरी की गईं सभी 69 लोहे की प्लेटें बरामद कर ली गईं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक प्रकाश राऊत के मार्गदर्शन में घुग्घूस पुलिस के अपराध जांच दल ने की।

कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक रवींद्र वाघ, पुलिस हवलदार विशाल हुड, संजय अत्कुलवार, राकेश तुराणकर तथा पुलिस कर्मचारी महेश भोयर, तोताराम ठाकरे, रवींद्र शेंडे और सुहास विधाते ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आगे की जांच जारी

इस मामले कंपनी परिसर से चोरी हुए माल की बरामदगी के बाद पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News