कोलकाता : मुर्शिदाबाद किंग्स ने बारासात के आदित्य एकेडमी सेकेंडरी स्कूल में अपने सीजन 3 क्रिकेट ट्रायल्स का सफलतापूर्वक आयोजन किया। जिसमें पूरे बंगाल से उभरते क्रिकेटरों का जबरदस्त रिस्पॉन्स के साथ उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन में सैकड़ों युवा खिलाड़ियों ने टीम मैनेजमेंट और कोचिंग स्टाफ के सामने बैटर, बॉलर और ऑलराउंडर के तौर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ट्रायल्स में हिस्सा लिया।
ये ट्रायल्स फ्रेंचाइजी के उस लगातार प्रयास का हिस्सा था, जिसके तहत जमीनी स्तर से उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें बढ़ावा देना इस आयोजन का मूल उद्देश्य था। प्रतिभागियों ने पूरे दिन शानदार कौशल और उत्साह दिखाया, जिससे चयन प्रक्रिया बेहद प्रतिस्पर्धी बन गई।
ट्रायल्स के सफल समापन के बाद मुर्शिदाबाद किंग्स के सह-मालिक प्रतीक जालान ने कहा, हम सीज़न 3 ट्रायल्स के लिए मिले रिस्पॉन्स से बेहद खुश हैं। आज हमने जो ऊर्जा, जुनून और प्रतिभा की गुणवत्ता देखी, वह बंगाल में क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य को साफ तौर पर दर्शाती है। मुर्शिदाबाद किंग्स युवा क्रिकेटरों को आगे बढ़ने और चमकने के लिए एक मज़बूत मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
वहीं दूसरी तरफ मीडिया से बात करते हुए, मुर्शिदाबाद किंग्स के सह-मालिक यश जैन ने कहा, यहां युवा क्रिकेटरों की बड़ी संख्या में उपस्थिति और उनका उत्साह हमारी उम्मीदों से कहीं ज्यादा थी। हम इतने सारे प्रतिभाशाली युवाओं को समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ आगे आते देखकर बेहद खुश हैं। हमारी स्काउटिंग टीम ने कई होनहार खिलाड़ियों की पहचान की है और हम सीज़न 3 के लिए एक मजबूत टीम बनाने के लिए बेहद उत्सुक हैं।
मुर्शिदाबाद किंग्स और क्वीन्स के बारे में:
मुर्शिदाबाद किंग्स और क्वीन्स बंगाल प्रो T20 लीग की एक गौरवशाली फ्रेंचाइजी हैं, जो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और नदिया जिलों का प्रतिनिधित्व करती है। मुर्शिदाबाद किंग्स फ्रेंचाइजी का स्वामित्व JJ Sport Ventures Pvt. Ltd. के पास है, जो पश्चिम बंगाल की दो जानी-मानी व्यावसायिक संस्थाओं – जालान बिल्डर्स और प्रीतम इलेक्ट्रिकल के प्रतिष्ठित घरानों द्वारा बनाया गया एक नया संघ है।




