(प्रणयकुमार बंडी)
घुग्घुस, चंद्रपुर : शहर के प्रसिद्ध डंभारे किराना व जनरल स्टोर के संचालक निरंजन गोसाईं डंभारे का आज सुबह बीमारी के कारण दुखद निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार जारी था। उनके निधन की खबर मिलते ही घुग्घुस शहर तथा व्यापारिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
स्वर्गीय निरंजन गोसाईं डंभारे अपने शांत स्वभाव, सामाजिक व्यवहार और ग्राहकों के प्रति आत्मीयता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने वर्षों तक अपने व्यवसाय के माध्यम से शहर में एक विशेष पहचान बनाई थी। उनके निधन से व्यापारिक तथा सामाजिक क्षेत्र में बड़ी क्षति मानी जा रही है।
उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिसर में शोकपूर्ण वातावरण व्याप्त है।
स्वर्गीय निरंजन गोसाईं डंभारे का अंतिम संस्कार आज दोपहर हिंदू श्मशान भूमि में किया जाएगा। अनेक नागरिकों, व्यापारियों तथा परिचितों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।




