Friday, April 24, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

शालिकराम लोहा पुलिया से मेडिकल स्टोर्स तक डामर रोड निर्माण का भूमिपूजन संपन्न

(प्रणयकुमार बंडी)

घुग्घुस, चंद्रपुर । शालिकराम लोहा पुलिया से मेडिकल स्टोर्स तक डामर रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम दिनांक 30 जनवरी 2026 को संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर परिषद घुग्घुस की महिला एवं बालकल्याण उप-सभापति श्रीमती श्रुतिका लड्डू चिलका के करकमलों से विधिवत भूमिपूजन किया गया।

यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है। सड़क निर्माण से नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान परिसर के नगरसेवक दिलीप पेट्टलवार, भीषणुदेवी गुप्ता, डॉ. सिद्दीकी, राजकुमार वर्मा, उमेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। सभी ने सड़क निर्माण कार्य के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्ण होने की अपेक्षा व्यक्त की।

नगर परिषद व WCL द्वारा किए जा रहे इस विकास कार्य के लिए क्षेत्रवासियों ने जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News