Friday, April 24, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस के सर्वांगीण विकास को लेकर पवनकुमार आगदारी के दो अहम पत्र, नगर परिषद व उद्योगों से त्वरित कार्रवाई की मांग

(प्रणयकुमार बंडी)

घुग्घुस, चंद्रपूर | नगर के सर्वांगीण विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर पवनकुमार ग. आगदारी (माजी सदस्य, ग्राम पंचायत घुग्घुस) ने दिनांक 05 फरवरी 2026 को नगर परिषद घुग्घुस के मुख्य अधिकारी को दो अलग-अलग पत्र सौंपे। इन पत्रों में नगर के बुनियादी ढांचे, रोजगार, पर्यावरण, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कुल 19 महत्वपूर्ण मांगें रखी गई हैं।

पहले पत्र में आगदारी ने नगर परिषद से आग्रह किया है कि घुग्घुस शहर के विकास हेतु ठोस प्रस्ताव पारित कर शीघ्र अमल किया जाए। इसमें छत्रपती शिवाजी महाराज की पूर्णकृति प्रतिमा स्थापना, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पूर्णकृति समिति को जमीन आवंटन, भैरव बाबा देवस्थान को तीर्थस्थल का दर्जा, बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण, स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को कंपनियों में स्थायी रोजगार, नगर परिषद के नए कार्यालय का निर्माण, प्रयास सभागृह को नगर परिषद के अधीन लेने, अवैध कारोबारों पर सख्त कार्रवाई, प्रमुख सड़कों पर सर्विस रोड व नाली निर्माण, बोगड धारकों को स्थायी पट्टे तथा बढ़ती आबादी के अनुसार जलापूर्ति बढ़ाकर 15 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी निर्माण जैसी मांगें शामिल हैं।

दूसरे पत्र में खनिज निधि एवं स्थानीय उद्योगों—लॉयड्स मेटल, ए.सी.सी. और वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL)—के सीएसआर फंड के माध्यम से विकास कार्यों को पूरा करने की मांग की गई है। इसमें महिलाओं के लिए 20 से 30 एकड़ में महिला उद्योग स्थापित कर रोजगार सृजन, शहर के दोनों प्रमुख तालाबों का गहरीकरण व सौंदर्यीकरण, प्रमुख चौक और सड़कों के डिवाइडर का सौंदर्यीकरण, बहादे लेआउट में व्यायामशाला व रंगमंच निर्माण, ओपन जिम का विकास, सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण तथा दिव्यांगजनों को ई-रिक्शा, बैटरी साइकिल, व्हीलचेयर जैसे आवश्यक साधनों का वितरण शामिल है।

आगदारी ने दोनों पत्रों में स्पष्ट किया है कि ये सभी मांगें सीधे तौर पर आम नागरिकों के हित से जुड़ी हैं और यदि नगर परिषद व संबंधित कंपनियां समन्वय से कार्य करें, तो घुग्घुस शहर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से इन प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार कर तात्कालिक कार्रवाई करने की अपील की है।

इन पत्रों की प्रतिलिपि नियोजन व सांस्कृतिक विभाग के सभापति मा. रविश सिंह तथा संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। अब शहरवासियों की नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन और उद्योग समूह इन जनहितकारी मांगों पर कितनी जल्दी और प्रभावी पहल करते हैं।

पत्र देते समय प्रणयकुमार बंडी (ब्रिथ ऑफ़ लाइफ़ मल्टीपरपज सोसायटी, घुग्घुस के संस्थापक, अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता), बबलू मुंडे (सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी), अमित बोरकर (शिवसेनिक, डेकोरेशन संचालक), दिलीप पिट्टललवार (नगर सेवक), तौफीक शेख(नगर सेवक) इत्यादि उपस्थित थे.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News