Friday, May 29, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

चंद्रपुर महानगरपालिका चुनाव 2026 : SVEEP अभियान के तहत अधिकतम मतदान के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

चंद्रपुर | चंद्रपुर महानगरपालिका की 15 जनवरी 2026 को होने वाली सार्वत्रिक चुनाव में अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा चलाई जा रही मतदाता जागरूकता (SVEEP) अभियान में सभी राजनीतिक दलों से सक्रिय भागीदारी की अपील आयुक्त अकुनुरी नरेश ने की है। उन्होंने कहा कि सभी दल सामूहिक प्रयास कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग करें।

यह अपील मनपा कार्यालय में आयोजित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक के दौरान की गई। बैठक में आयुक्त अकुनुरी नरेश, मनपा जनसंपर्क अधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर चुनाव प्रक्रिया से संबंधित राजनीतिक दलों द्वारा प्रस्तुत सुझावों पर गंभीरता से विचार करने तथा जो सुझाव व्यवहारिक होंगे, उन पर तत्काल अमल किया जाएगा, ऐसा आश्वासन आयुक्त ने दिया।

राज्य निर्वाचन आयोग ने 16 दिसंबर को महानगरपालिका चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। इसके अनुसार चंद्रपुर महानगरपालिका क्षेत्र की सार्वत्रिक चुनाव 15 जनवरी 2026 को संपन्न होगी तथा जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को आदर्श आचार संहिता का पालन करना अनिवार्य है। कहीं भी आचार संहिता का उल्लंघन न हो, इसकी विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई।

महानगरपालिका द्वारा शुरू की गई ‘एक खिड़की योजना’ के तहत सभी प्रकार की अनुमतियाँ एक ही स्थान से प्रदान की जा रही हैं। चुनाव से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए नागरिक टोल फ्री नंबर 18003097040 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा व्हॉट्सऐप नंबर 9011095168 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News