Friday, May 1, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

जनसेवा की मिसाल बने संजोग वसंत वाघमारे

घुग्घुस नगर परिषद के प्रभाग क्रमांक 10 से अपक्ष उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरे संजोग वसंत वाघमारे समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम हैं। पिछले 25 वर्षों से वे घुग्घुस के बच्चों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देकर उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बना रहे हैं, जिससे अनेक युवा आत्मनिर्भर बने हैं।

संजोग वाघमारे पिछले 15 वर्षों से सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इसी वर्ष उन्होंने 150 से अधिक लड़के-लड़कियों को निःशुल्क टायपिंग एवं टैली (Tally) कोर्स का प्रशिक्षण देकर उनके रोजगार के अवसर बढ़ाए हैं। यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक बड़ी राहत साबित हुई है।

पिछले वर्ष उन्होंने विभिन्न जातियों के 3 युवाओं को अप्रेंटिसशिप दिलाने में सहायता की थी, वहीं इस वर्ष 6 और युवाओं को अप्रेंटिसशिप से जोड़ने का संकल्प लिया है। अब तक वे 15 से अधिक युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी दिलाने में सफल रहे हैं।

संजोग वाघमारे का कहना है कि चुनाव जीतें या न जीतें, जनसेवा का उनका यह सिलसिला हमेशा की तरह जारी रहेगा। उनका यही समर्पण और निरंतर समाजहित का कार्य उन्हें जनता के बीच एक सकारात्मक, भरोसेमंद और कर्मठ उम्मीदवार के रूप में स्थापित करता है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News