Friday, May 1, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस नगराध्यक्ष पद की दौड़ में पुष्पा रामटेके का नाम सबसे आगे — समर्थक बोले, “पार्टी टिकट न मिले तो भी लड़ें अपक्ष”

(प्रणयकुमार बंडी)

घुग्घुस (चंद्रपुर) : स्थानीय स्वराज संस्थाओं के आगामी चुनावों की तैयारी ने अब गति पकड़ ली है। इसी बीच, घुग्घुस नगराध्यक्ष पद के लिए चर्चाओं में सबसे ज्यादा जिस नाम की गूंज सुनाई दे रही है, वह है — सामाजिक कार्यकर्ता और दबंग नेता सौ. पुष्पा रामटेके।

61 वर्षीय पुष्पा रामटेके पिछले दो दशकों से घुग्घुस शहर के सामाजिक और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे प्रभाग क्रमांक 4 — केमिकल वार्ड प्रभाग की निवासी हैं। राजनीति में उनका अनुभव भी कम नहीं है — उन्होंने पूर्व में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर पंचायत समिति का चुनाव लड़ा था, जबकि इसके बाद ग्रामपंचायत चुनाव में अपक्ष उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरी थीं। हालांकि उन्हें उस समय हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अपने समाजसेवी कार्यों और जनता से जुड़ाव के चलते उन्होंने शहर में एक मजबूत पहचान बनाई है।

आज वे न सिर्फ महिलाओं में, बल्कि युवाओं में भी अपनी कार्यशैली और स्पष्टवक्तृत्व के कारण लोकप्रिय हैं। कई स्थानीय सामाजिक संगठन और युवा कार्यकर्ता उनके समर्थन में खुलकर आगे आ रहे हैं।

समर्थकों का कहना है कि “अगर किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल से उन्हें टिकट नहीं मिलता, तो भी वे अपक्ष उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ें”।
शहर में यह चर्चा जोरों पर है कि पुष्पा रामटेके आखिरकार किस पार्टी के साथ मैदान में उतरेंगी या फिर स्वतंत्र रूप से मुकाबला करेंगी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर पुष्पा रामटेके चुनावी रण में उतरती हैं, तो घुग्घुस नगराध्यक्ष पद की लढत बेहद रोमांचक और मुकाबलेदार हो जाएगी।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News