देहरादून (उत्तराखंड) : सहस्रधारा क्षेत्र में देर रात हुई मूसलाधार वर्षा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। भारी बारिश के चलते कर्लीगार्ड क्षेत्र में सड़कों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, मुख्य बाजार में 2 से 3 होटल और कुछ दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।
हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। करीब 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं, क्षतिग्रस्त होटल और दुकानों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।





