चंद्रपुर : पानी का स्तर लगातार बढ़ने से रहेमत नगर क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। एहतियातन प्रशासन ने तात्कालिक कदम उठाते हुए लगभग 60 से 65 बाढ़ग्रस्त नागरिकों को नजदीकी मनपा स्कूल में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वहीं, करीब 6 से 7 लोगों को नाव की मदद से बाहर निकाला गया।
प्रशासन और आपत्ती व्यवस्थापन विभाग की टीम लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएँ।





