Wednesday, April 29, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस के मुस्लिम बांधवों ने दिखाई इंसानियत – पंजाब बाढ़ पीड़ितों को 2.20 लाख की मदद

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए ₹2,20,786 की राशि एकत्रित।

घुग्घुस (चंद्रपुर) : धार्मिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए घुग्घुस के मुस्लिम बांधवों ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आकर 2,20,786 रुपये की बड़ी राशि दान की है। यह पूरी रकम गुरुद्वारा सिंह सभा, घुग्घुस में जमा कराई गई है।

यह कदम न केवल इंसानियत का परिचायक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि आपदा के समय सभी धर्म, जाति और समाज एकजुट होकर एक-दूसरे की मदद के लिए खड़े हो सकते हैं।

इस सहयोग में प्रमुख रूप से आज़म खान, मोमीन शेख, अनीस सिद्दीकी, इर्शाद कुरेशी, बाबू सिद्दीकी, अज़हर शेख, सानू सिद्दीकी, मुस्लिम खान, इस्लाम अहमद, इकरार भाई, जुबेर शेख और फैज़ान खान सहित समस्त मुस्लिम समाज का योगदान रहा।

मुस्लिम बांधवों का यह कदम सर्वधर्म ऐक्य और भाईचारे की एक अनोखी मिसाल बन गया है, जिसे स्थानीय स्तर पर खूब सराहा जा रहा है।

कठिन समय में दिया गया यह सहयोग, पंजाब के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए उम्मीद की एक नई किरण साबित होगा।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News