बलौदा (जांजगीर-चांपा) – बलौदा पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों से बाइक चोरी कर खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 15 चोरी की बाइक बरामद की हैं। जब्त की गई मोटरसाइकिलों की कीमत करीब 6 लाख 45 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस को लंबे समय से इस गिरोह की गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। इसी कड़ी में विशेष अभियान चलाते हुए बलौदा पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी कर उन्हें कम दामों में बेचने की बात कबूल की।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों पर अंकुश लगेगा। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।





