बेंगलुरु : बेंगलुरु में पूरे भारत की अहम पार्टियों की बैठक चल रही है. इस बैठक में आम आदमी पार्टी के नेते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाग लिया. केजरीवाल ने कहा कि पिछले 9 साल में मोदी सरकार ने देश की संपत्ति बेच दी है. हर सेक्टर को बर्बाद कर दिया. आज देश का हर वर्ग दुखी क्यों है.
आज हम सब एक ऐसे भारत के सपने के साथ एकजुट हैं जहां युवाओं को रोजगार मिले, बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें.




