Friday, May 15, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

वेकोली रिटायर्ड कर्मचारियों और स्थानीय समस्याओं को लेकर सीनियर सिटीज़न संस्था का मोर्चा आज

(प्रणयकुमार बंडी)

घुग्घुस (चंद्रपुर), 20 जुलाई 2025 : बहुउद्देशीय सीनियर सिटीज़न आधार संस्था, घुग्घुस द्वारा आज वेकोली वणी क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और नगर क्षेत्र की वर्षों से लंबित जनसमस्याओं को लेकर नगर परिषद कार्यालय के सामने मोर्चा निकाला जाएगा। संस्था के प्रतिनिधि नरेंद्र नुने ने पूर्व में 13 जुलाई को पत्रकारों को जानकारी देते हुए इस आंदोलन की चेतावनी दी थी, जिसके तहत आज मोर्चा निकलने की तैयारी शुरू है।

संस्था ने वेकोली रिटायर्ड कर्मियों की प्रमुख समस्याएं जैसे कि सी.पी.आर.एम.एस. योजना का समय पर लाभ, ₹2 लाख वार्षिक दवा सहायता योजना, राजीव रतन हॉस्पिटल में दवाओं की नियमित उपलब्धता, और वार्षिक स्वास्थ्य सहायता राशि का समय पर वितरण जैसी मांगें प्रमुखता से उठाईं। साथ ही महंगाई भत्ता, सीपीआरएमएस प्रमाणपत्र प्रक्रिया, और अन्य सुविधाओं की नियमितता पर भी जोर दिया गया।

स्थानीय स्तर पर नागरिकों की समस्याएं भी मोर्चे का हिस्सा रहीं। इनमें प्रमुख हैं:

वर्धा नदी किनारे की मिट्टी हटाने की मांग, जिससे नदी प्रवाह बाधित न हो।
वेकोली कॉलोनी की सीवेज व जल निकासी समस्या का समाधान (2005 से लंबित)।
प्राथमिक स्कूलों में मरम्मत और मूलभूत सुविधाएं।
भूमिगत खदान धंसान से प्रभावित नागरिकों को मुआवजा और पुनर्वास।
कोल डस्ट व कचरा प्रबंधन, पार्किंग और सार्वजनिक शौचालय निर्माण।
नगर परिषद और ग्राम पंचायत की सीमा स्पष्टता।
स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार और रेहड़ी-पटरी वालों को स्थायी जगह।
पुलिस व प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर नाराजगी और ठोस समाधान की मांग।

इस संदर्भ में संस्था ने मुख्यमंत्री महाराष्ट्र, कोयला मंत्री, सांसद, विधायक, पुलिस अधीक्षक, नगर परिषद अधिकारी, वेकोली प्रबंधन सहित संबंधित सभी विभागों को ज्ञापन भेजा है।

संस्था ने यह स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो शांतिपूर्ण आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। घुग्घुस के नागरिक अब प्रशासन से शीघ्र निर्णय और समाधान की आशा कर रहे हैं।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News