अंडमान सागर – 07 जुलाई 2025, सोमवार को दोपहर 3:46 बजे अंडमान सागर में रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था।
भूकंप का केंद्र बिंदु 9.82 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 94.15 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भूकंपीय दृष्टिकोण से संवेदनशील क्षेत्र में आता है, जहां समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
स्थानीय लोगों से घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्क रहने की अपील की गई है।




