Sunday, April 19, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस: गुजरी व आठवडी बाजार शुल्क निर्धारण फलक न लगने से व्यापारी असंतुष्ट, पारदर्शिता पर उठे सवाल

घुग्घुस, चंद्रपुर: नगर परिषद घुग्घुस द्वारा वर्ष 2025-2026 के लिए गुजरी व आठवडी बाजार शुल्कों का नया चार्ट जारी किया गया है, जिसमें ₹10 से ₹60 तक विभिन्न प्रकार की दुकानों, व्यवसायिक गाड़ियों और ठेलों के लिए शुल्क निर्धारित किए गए हैं। साथ ही कुछ श्रेणियों में व्यापारियों को विशेष रियायतें भी दी गई हैं। नगर परिषद का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य बाजार में अनुशासन बनाए रखना और प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना है।

हालांकि, इस चार्ट की सार्वजनिक जानकारी अब तक आम व्यापारियों और नागरिकों तक नहीं पहुंच पाई है, क्योंकि नगर परिषद द्वारा बाजार क्षेत्र में कहीं भी शुल्क निर्धारण का फलक नहीं लगाया गया है। इससे व्यापारियों में असमंजस और असंतोष की स्थिति बन गई है।

हाल ही में एक व्यापारी ने नगर परिषद के मुख्याधिकारी को दिए गए निवेदन में गुजारिश की कि ये शुल्क दर फलक के रूप में प्रमुख बाजार स्थानों पर लगाए जाएं, जिससे सभी को सही जानकारी मिल सके। लेकिन नगर परिषद द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस वजह से मार्केट एसोसिएशन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

व्यापारियों के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि क्या मार्केट एसोसिएशन वाकई में उनके हितों के लिए काम कर रही है या फिर नगर परिषद और ठेकेदारों के साथ मिलकर केवल औपचारिकता निभा रही है।

सूत्रों की मानें तो अगर आगामी एक सप्ताह के भीतर शुल्क निर्धारण फलक नहीं लगाए गए, तो बाजार में कार्यरत दैनिक और साप्ताहिक व्यापारियों द्वारा आंदोलनात्मक निवेदनों का दौर शुरू हो सकता है।

अब सभी की नजरें नगर परिषद पर टिकी हैं कि वह पारदर्शिता के इस मुद्दे पर कब तक कोई ठोस निर्णय लेती है और क्या वह व्यापारियों के हित में समय पर कार्यवाही करेगी।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News