Wednesday, April 22, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

लखनऊ में ईद-उल-फितर 2025: चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन और AI की मदद से निगरानी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राजधानी लखनऊ में आज ईद-उल-फितर 2025 का पर्व हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शहर के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जा रही है।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लखनऊ पुलिस ने व्यापक और कड़े इंतजाम किए हैं। DCP पश्चिम, लखनऊ विश्वजीत श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा, “लखनऊ में आज ईद की नमाज अदा की जा रही है। इस दौरान सुरक्षा के बहुत ही व्यापक और पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हम लगातार CCTV और ड्रोन की मदद से भी निगरानी कर रहे हैं। साथ ही, सोशल मीडिया पर भी 24 घंटे नजर रखी जा रही है। व्यवस्था पूरी तरह से मजबूत और चाक-चौबंद की गई है।”

उन्होंने आगे बताया कि इस बार सुरक्षा में आधुनिक तकनीकों का भी सहारा लिया जा रहा है। AI तकनीक से लैस ड्रोनों का उपयोग कर भीड़ प्रबंधन और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस बल के साथ-साथ पैरा-मिलिट्री फोर्स भी तैनात की गई है। प्रमुख ईदगाहों, मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।

इसके अलावा, पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर भी सतर्कता बनाए हुए है। अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

लखनऊ प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के चलते लोग बिना किसी भय के अपने त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मना रहे हैं।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News