नकोडा/घुग्घुस (चंद्रपुर) : Z.P. सेमी इंग्लिश मीडिया स्कूल, नकोडा एवं घुग्घुस (तेलुगु) में नए शैक्षणिक सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह खबर स्थानीय समुदाय के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है.
एडमिशन प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए स्कूल के शिक्षक एवं पूर्व विद्यार्थी पूरी तत्परता से प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं, जो एक सराहनीय पहल मानी जा रही है. स्कूल प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का संकल्प लिया गया है.
अभिभावक एवं इच्छुक विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए संबंधित स्कूलों के मुख्याध्यापक एवं शिक्षकों से संपर्क कर सकते हैं.




