हरिद्वार: माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर हरिद्वार की हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य किया. भोर से ही गंगा घाटों पर भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, जो दिन भर जारी रही.
https://x.com/AHindinews/status/1889505178199711873?t=zwnVTTbTwcImjTREmIFY7Q&s=19
श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर अपने पितरों की शांति और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान हर की पौड़ी सहित अन्य प्रमुख घाटों पर गंगा आरती का आयोजन भी किया गया, जिसमें भक्तों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया.
माघी पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है और इस दिन गंगा स्नान करने से मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है. पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.




