प्रयागराज : माघ मेले के विशेष पर्व बसंत पंचमी के अवसर पर संगम तट पर भव्य अमृत स्नान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. आज सभी प्रमुख अखाड़े शाही अंदाज में पवित्र स्नान के लिए प्रस्थान कर रहे हैं. नागा संन्यासियों, साधु-संतों और श्रद्धालुओं की टोलियां पारंपरिक वेशभूषा, ध्वज-पताकाओं और भजन-कीर्तन के साथ संगम की ओर बढ़ रही हैं.
शहर में भक्तिमय माहौल है, जहां श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं. प्रशासन ने अमृत स्नान के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.
https://x.com/AHindinews/status/1886219165264134173?t=AOaUoPRnhr3XFrzkSqgfag&s=19
इस मौके पर संतों ने बसंत पंचमी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन देवी सरस्वती की उपासना और आत्मिक शुद्धि का प्रतीक है. अमृत स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिससे संगम क्षेत्र एक बार फिर दिव्यता और आस्था के महासागर में डूब जाएगा.




